पब्लिक स्वर,कुरुद/धमतरी। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश पदाधिकारी सूची जारी करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में भोथली कुरुद निवासी कमलेश चंद्राकर को संगठन का प्रदेश संयुक्त संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि महासभा की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक एकता एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन ने कमलेश चंद्राकर की समाज के प्रति सक्रियता, समर्पण, सामाजिक सहभागिता एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कमलेश चंद्राकर की नियुक्ति के बाद समाजजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा सामाजिक एकता और मजबूत होगी।
महासभा की नई कार्यकारिणी में प्रदेशभर के कई सक्रिय समाजसेवियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की तैयारी मानी जा रही है।

User 1

.jpg)












