Header Ad


पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े 50 वर्षीय व्यक्ति की फरसा से हत्या, गांव में मची अफरा-तफरी



post

पब्लिक स्वर,बेमेतरा। बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदराली में पुरानी रंजिश के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की फरसा से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात गांव के चौक में हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कन्हैया बंजारे (50) निवासी ग्राम भदराली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कन्हैया और गांव के ही बउवा चतुर्वेदी (65) के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते शनिवार को गांव के चौक में दोनों का आमना-सामना हुआ। इसी दौरान आरोपी बउवा चतुर्वेदी ने फरसा से कन्हैया पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण कन्हैया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर चंदनू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश प्रतीत हो रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, BEMETARA NEWS, CHNDANU THANA NEWS, BEMETRA CHANDANU THANA NEWS, 50VARSHIY VYAKTI KI HATYA NEWS FATSA SE VYAKTI KI HATYA NEWS, 50VARSHIY VYAKTI KI FARSA SE HATYA NEWS, PURANI RANJISH ME HATYA NEWS, GAON KE CHAUK ME HATYA NEWS, DINDAHADE GAON ME HATYA NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER