Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने वन्यजीव संरक्षण के पुरोधा हेमेंद्र सिंह पंवार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राजनीति

टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने वन्यजीव संरक्षण के पुरोधा हेमेंद्र सिंह पंवार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

31 May 2026 647 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,बालाघाट/भोपाल। देश के प्रख्यात वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञ, पूर्व आईएफएस अधिकारी एवं “प्रोजेक्ट टाइगर” के प्रमुख शिल्पकारों में शामिल श्री हेमेंद्र सिंह पंवार का 29 मई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से वन विभाग, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनों तथा वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है। उन्हें देश में बाघ संरक्षण और संरक्षित क्षेत्रों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए विशेष रूप से याद किया जाएगा।

संयुक्त मध्यप्रदेश के बालाघाट क्षेत्र से जुड़े हेमेंद्र सिंह पंवार भारतीय वन सेवा (IFS) के उन चुनिंदा अधिकारियों में रहे, जिन्होंने भारत में वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा दी। उन्होंने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान सहित कई महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्रों के विकास और संरक्षण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया।

हेमेंद्र सिंह पंवार को वन्यजीव संरक्षण, प्रोजेक्ट टाइगर तथा पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए। भारत सरकार ने वर्ष 2013 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें Duke of Edinburgh Conservation Medal (2002), Rajiv Gandhi Wildlife Conservation Award, Tree of Learning Award (1996), Fred M. Packard International Parks Merit Award (1996), Prime Minister’s Memento (1992) तथा मध्यप्रदेश शासन का स्वर्ण पदक (1981) सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए।

वे Wildlife Institute of India के प्रथम निदेशक तथा Project Tiger के निदेशक के रूप में भी अपनी ऐतिहासिक सेवाएं दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारत में बाघ संरक्षण की रणनीतियों को नई मजबूती मिली, जिसका लाभ आज देश के विभिन्न टाइगर रिजर्वों में देखने को मिलता है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन को वन विभाग और पर्यावरण जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। विभिन्न वन अधिकारियों, पर्यावरणविदों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हेमेंद्र सिंह पंवार का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। टिकेंद्र सिंह ठाकुर सहित अनेक वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय हेमेंद्र सिंह पंवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला