Politics post authorUser 1 29 August 2025

अरुण साव का तीखा प्रहार : कांग्रेस-RJD ने मर्यादा तोड़ी, मां की ममता का किया अपमान



post

पब्लिक स्वर,दरभंगा/रायपुर। बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय पूजनीय माताजी को लेकर कांग्रेस और राजद (RJD) नेताओं द्वारा सार्वजनिक मंच से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बवाल तेज हो गया है।


छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने इसे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि –“एक गरीब मां का बेटा 11 वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मां भारती की सेवा कर रहा है, लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी दल इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ केवल झूठ, नफरत और षड्यंत्र की राजनीति की है। लेकिन इस बार उन्होंने न केवल एक व्यक्ति, बल्कि मां की ममता पर प्रहार किया है। यह हर मां और हर बेटे का अपमान है।”

डिप्टी CM अरुण साव ने आगे कहा कि कांग्रेस और RJD नेताओं की भाषा ने यह साबित कर दिया है कि वे नैतिक रूप से पूरी तरह दिवालिया हो चुके हैं।

“देश की 140 करोड़ जनता इस अपमान को न भूलेगी, न कभी भूलने देगी, और लोकतंत्र में इसका जवाब उचित समय पर जरूर देगी।”

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस आज राहुल गांधी के नेतृत्व में अपने राजनीतिक इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुँच चुकी है और बार-बार अपना असली "चाल-चरित्र और चेहरा" दिखा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS DEPUTYCMARUNSAAVNEWS CONGRESOR RJDNETODIMARYADANEWS MAKIMAMATAKAAP[MANNEWS PMMODINEWS CONGRESHRJDNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER