Header Ad


धमतरी post authorUser 1 24 June 2026

आम बगीचा में काट पत्ती खेल रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत भखारा थाना पुलिस ने ग्राम रामपुर के अमाबगीचा में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना भखारा को सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर स्थित अमाबगीचा में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से "काट पत्ती" नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए 8 आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान मेघनाथ साहू (30), राजेश कुमार रात्रे (32), महादेव रात्रे (68), गजेंद्र कुमार निषाद (40), नारदराम निषाद (39), छन्नु लाल रात्रे (77), देनेश्वर साहू (56) और कवल सिंह साहू (52) निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी के रूप में बताई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और अभियान चलाया जा रहा है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DHAMTARI NEWS, BAKHARA NEWS, DHAMTARI BHAKHARA NEWS, AAM BAGICHA ME KAAT PATTI NEWS, 8JUWARIYON KO POLICE NE DABOCHA NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER