भखारा शराब दुकान में चाकू की नोक पर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान परिसर में युवक से चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो युवकों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 की रात करीब 8 बजे प्रार्थी अपने बड़े भाई के कहने पर शराब और डीजल खरीदने के लिए 3000 रुपये लेकर भखारा आया था। इसी दौरान भखारा शराब दुकान परिसर में पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे रोककर पैसों की मांग की। मना करने पर आरोपी अंशुमन साहू ने युवक के गले पर धारदार चाकू अड़ा दिया। वहीं लोकेश पटेल और एक विधि से संघर्षरत बालक ने उसे पकड़ लिया, जबकि समीर निर्मलकर ने मारपीट कर युवक से 3000 रुपये नकद और रेडमी मोबाइल फोन लूट लिया।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर भखारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अंशुमन साहू (18) और लोकेश पटेल (18) निवासी भखारा सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और नगदी रकम बरामद की है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में लूट, चोरी, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS BHAJHARANEWS DAMTARIBHAKHARANEWS BAKHARASARABDUKANNEWS BHAKHARASARABDUKANMECHAKUKINOKPARLOOTN CHAKUKINOKPARLOOTNEWS TEENAROPIGIRAFTAARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER