देश post authorUser 1 06 May 2026

संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त, CBDT ने जारी किया आदेश



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देशभर में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। मंगलवार को केंद्रीय राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक (आयकर अन्वेषण) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

छत्तीसगढ़ को नया मुख्य आयुक्त मिल गया है। आदेश के तहत संजीव कुमार को राज्य का नया मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे दिल्ली से स्थानांतरित होकर यहां पदभार संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्य आयुक्त देवरत्न कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था।

संजीव कुमार वर्तमान में दिल्ली में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के रूप में कार्यरत थे। उनके पास प्रशासनिक और कराधान से जुड़े मामलों का व्यापक अनुभव है, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसी क्रम में सीजी-एमपी सर्किल के इंदौर रीजन में भी बदलाव किया गया है। तरुण सीम को इंदौर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS CHHATTISGARHKOMILENAYEMUKHYAUKTNEWS SANJEEVKUMARBANENAYEMUKHYAUKTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER