बंद फल दुकान से ऑटो चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी के अंबेडकर चौक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद फल दुकान के भीतर एक ऑटो चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक स्थित एक बंद फल दुकान के भीतर उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि युवक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है, हादसा है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को खंगालने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS AMBEDKARCHAUKNEWS DHAMTARIAMBEDKARCHAUKNEWS BANDFALDUKANSESHAVBARAMADNEWS AUTOCHALAKKASANDIGDHSHAVNEWS JANCHMEJUTIPOICENEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER