धमतरी post authorUser 1 15 November 2025

धमतरी में धान खरीदी पहली ही तारीख से लटकी, किसान परेशान



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की घोषणा के बावजूद कई केंद्रों में प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह किसान अपने ट्रैक्टरों में धान लेकर उपार्जन केंद्रों में पहुंच गए, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति ने किसानों को परेशान रखा।

धमतरी के शंकरदाह उपार्जन केंद्र में सुबह 7 बजे से ही किसान मौजूद थे, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। किसान अपने निजी खर्च पर धान लेकर केंद्र आए थे, मगर खरीदी शुरू न होने से उन्हें धान उतारने की भी अनुमति नहीं मिली।

किसानों के अनुसार केंद्र पर 7 से 8 ट्रैक्टर धान से भरे खड़े रहे। कुछ कर्मचारियों ने किसानों से अपने जोखिम पर धान उतारने की बात कही, जिससे स्थिति और भ्रमित हो गई। किसानों के पास 15 नवंबर की तारीख वाला वैध टोकन भी था, बावजूद इसके सुबह 10 बजे तक खरीदी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

किसानों ने बताया कि यदि जल्द ही खरीदी शुरू नहीं हुई तो उन्हें ट्रैक्टर का भाड़ा देना पड़ेगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि हर साल इस समय तक खरीदी सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाती थी, लेकिन इस बार प्रशासनिक लापरवाही के कारण असमंजस और परेशानी बढ़ गई है।

किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द खरीदी प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS DHANKHARIDINEWS PAHLIHIDINLATKIDHANKAHRIDINEWS KISANPAARESHANNEWS ADHIKARINADARATNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER