पब्लिक स्वर,सरगुजा। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर खौलते चावल का पानी फेंक दिया जिससे उसका पति बुरी तरह झुलस गया वही उक्त घटना के बाद उसके पति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों की माने तो दरिमा थाना क्षेत्र में रहने वाला पीड़ित किसान है और उसकी पत्नी कथित रूप से घर पर शराब बनाने का काम करती थी, जिसके चलते घर में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता था जिसे लेकर दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी उक्त मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। जहां पति ने पत्नी को शराब बनाने से मना किया, जिसके बाद पति के बातों से नाराज होकर महिला ने खौलते चावल का पानी उस पर फेंक दिया।
इधर गर्म तरल पदार्थ पड़ते ही पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया चीखने लगा वही उसकी चीख -पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। वही दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया पुलिस का कहना है कि घटना की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

User 1











