पब्लिक स्वर,धमतरी। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हाल ही में हुए क्रूज़ हादसे ने जल पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित गंगरेल बांध में प्रशासन ने बोटिंग सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए आगामी पर्यटन सीजन से पहले यहां सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा और निरीक्षण शुरू कर दी गई है।
बतादे कि कलेक्टर के निर्देश पर थाना प्रभारी और अतिरिक्त तहसीलदार की संयुक्त टीम ने गंगरेल जलाशय के प्रमुख बोटिंग पॉइंट्स का निरीक्षण कर सुरक्षा से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच करते हुए, टीम ने लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, आपातकालीन किट और बोट्स की तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को पहले ही टाला जा सके।
इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान बोट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बिना लाइफ जैकेट किसी भी पर्यटक को बोटिंग की अनुमति न दी जाए। साथ ही बोट की क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतिकूल परिस्थितियों में बोटिंग पूरी तरह प्रतिबंधित
इसके साथ ही मौसम को भी एक महत्वपूर्ण कारक मानते हुए प्रशासन ने कहा है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में बोटिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा सभी ऑपरेटरों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने पर्यटकों से की अपील
प्रशासन ने पर्यटकों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी लापरवाही से बचें। वही अधिकारियों का कहना है कि पर्यटन को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

User 1



.jpg)








