पब्लिक स्वर,दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले की होनहार बेटी नैना चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। नैना ने अंजनी यूनिवर्सिटी रायपुर से बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस उल्लेखनीय सफलता पर रायपुर में आयोजित एक भव्य वार्षिक समारोह के दौरान नैना चौधरी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें योगेश अग्रवाल (प्रेसिडेंट, सीजी फिल्म इंडस्ट्री) के हाथों प्रदान किया गया, जिससे यह उपलब्धि और भी खास बन गई।
नैना का शैक्षणिक सफर पहले से ही उत्कृष्ट रहा है। इससे पूर्व उन्होंने DAV स्कूल किरंदुल से 12वीं कक्षा में 92.5% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया था। लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण वे क्षेत्र की मेधावी छात्राओं में गिनी जाती हैं।
नैना चौधरी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे दंतेवाड़ा जिले में गर्व का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर उच्च शिक्षा में इस तरह का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों का कहना है कि नैना जैसी बेटियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

User 1









