पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है मौसम विभाग ने शनिवार शाम बस्तर से लेकर बलरामपुर तक विस्तृत क्षेत्र में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की माने तो बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), जशपुर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है वही दूसरी ओर दोपहर के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि रायपुर और बिलासपुर में अब भी गर्मी का असर कायम है।
बतादे कि दोपहर ढाई बजे तक रायपुर में 41.2 डिग्री और बिलासपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया इसके विपरीत अंबिकापुर में 38 डिग्री, जगदलपुर में 37 डिग्री और पेंड्रा में महज 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जहां बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा।

User 1












