धमतरी post authorUser 1 27 April 2026

देर रात धमतरी हाईवे पर बारातियों से भरी बस जलकर खाक



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। नेशनल हाईवे-30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। बस कांकेर जिले के अरौद (चारामा) से बारात लेकर बालोद जिले के बड़गांव (डौंडीलोहारा) लौट रही थी। बस में करीब 50-60 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि शर्मा ट्रेवल्स की 52 सीटर बस (CG 07 E 1171) जैसे ही जगतरा टोल प्लाजा के आगे पहुंची, तभी गेयर बॉक्स के पास खराबी आई और बस के भीतर तेजी से धुआं भरने लगा। स्थिति को समझते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। धुआं फैलते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सो रहे थे, जिन्हें जगाकर बाहर निकाला गया। लोग खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर किसी तरह बाहर निकले। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 5 मिनट में बस आग के गोले में तब्दील हो गई। बस में रखा यात्रियों का सामान—कपड़े, बैग और अन्य वस्तुएं—जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और धमतरी से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद रात करीब 2 बजे बारातियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS BALODNEWS DHAMTARIBALODNEWS DERRATBASMELAGIAAGNEWS BARATIYONSEBHARIBASMELAGIAAGNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER