देश post authorUser 1 11 February 2026

MP बृजमोहन अग्रवाल को संसद की संयुक्त समिति में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी



post

पब्लिक स्वर,दिल्ली/रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वर्ष 2025 के प्रस्तावित ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक’ पर गठित संसद की संयुक्त समिति (Joint Committee of Parliament) का सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह विधेयक एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समिति में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। यह जिम्मेदारी देश की शिक्षा नीति को नई दिशा देने का अवसर प्रदान करेगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और यह समिति उसी दिशा में ठोस कार्य करेगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS MPBRIJMOHANAGRAVALNEWS BRIJMOHANAGRAVALKOMILIAHAMJOMMEDARINEWS LOCSABHAADHYAKCHANEWS OMBIDLANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER