गांवों का समग्र विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की आधारशिला है : रंजना साहू

ग्राम लोहरसी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, रंजना साहू ने कहा कि यह निर्माण कार्य ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल



post

पब्लिक स्वर,धमतरी- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत लोहरसीं के बाजार चौक स्थित कलामंच के सामने प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने किया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, पूर्व सरपंच देवसिंग साहू, पूर्व उपसरपंच डॉ. देवनारायण गजेन्द्र एवं सोसायटी अध्यक्ष संतराम साहू उपस्थित रहे। भूमिपूजन के उपरांत मुख्य अतिथि रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की आधारशिला है, बाजार चौक में बनने वाला यह शेड ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार गांव-गांव में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ग्राम विकास केवल भवन और सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी सुविधाओं का सृजन करना भी आवश्यक है जो आम लोगों के दैनिक जीवन को सुगम बनाए। यह शेड ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा और सामाजिक एकता तथा सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा गांव को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच महेश्वरी राजेन्द्र गजेन्द्र, उपसरपंच चन्द्रहास साहू, प्रेम लाल साहू , घासी सिन्हा , चंदूलाल साहू, विक्रम साहू, विजयलक्ष्मी साहू, देवव्रत नेताम, कौशल साहू, देवकी ध्रुव, नंदिनी निर्मलकर, विद्या साहू, सावित्री सिन्हा, मालती साहू, गैंदलाल साहू, ओंकार सोनवानी, दुजरराम साहू, खुशबु जगताप, ज्योति साहू, सरिता साहू, भीष्मा सोनकर, दीपक सोनकर, भूपेन्द्र शंडिल्य, कुलेश्वरी सिन्हा, ऐहुति साहू, बाला राम साहू, संतराम साहू ,कृष्ण सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत कर ग्राम विकास के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किये। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि शेड निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बाजार चौक क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा ग्राम की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS RANJANASAHUNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER