खेत से लौटने के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत, मशीन की जांच के लिए उतरा था नीचे



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रीवागहन गांव निवासी लाला राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हार्वेस्टर लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डबरी पार इलाके में चढ़ाव होने की वजह से हार्वेस्टर बीच रास्ते में फंस गया। स्थिति देखने के लिए लाला राम वाहन से नीचे उतरा। इसी दौरान अचानक हार्वेस्टर रिवर्स होने लगा और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे धमतरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS RIVAGAHANNEWS BHAKHARATHANANEWS HARVESTARKICHAPETMEAYAKISHANNEWS JANCHKELIYEUTARAKISANNEWS KHETSELAUTNEKEDAURANKISANKIMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER