दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गए युवक की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि 14 और 15 मई को मौसम गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। वहीं 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

इसी बीच दुर्ग जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार शाम पुरैना इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति बिश्नोई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शक्ति अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई। शक्ति इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DURGNEWS AKASHIYBIJLIGIRNESEYOVAKKIMAUTNEWS AKASHIYBIJLIKICHAPETMEANESEYOVAKKIMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER