धमतरी की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई संजीवनी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से रंजना साहू की अहम मुलाकात

जिला अस्पताल के कायाकल्प पर बनी बात,धमतरी को मिलेगा इलाज का तोहफा



post

पब्लिक स्वर,धमतरी- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से आज उनके शासकीय कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने सौजन्य भेंट की। 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच धमतरी जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। श्रीमती साहू ने मंत्री को धमतरी की जनता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया और जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार, डॉक्टरों की कमी दूर करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आश्वस्त किया कि "हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे" के संकल्प के साथ धमतरी सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धमतरी की जनता को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए विभाग पूरी गंभीरता से काम करेगा। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS SWASTHYSEVAONKOMILEGINAISANJIVNINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER