पब्लिक स्वर,धमतरी- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी संत समाज के पूज्य संत बाबा चोइथराम के देवलोक गमन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रीमती साहू ने कहा कि संत बाबा चोइथराम केवल सिंधी समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा एवं सेवा के प्रतीक थे, उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गुरुग्रंथ साहिब, भगवान झूलेलाल की सेवा, सत्संग और मानव कल्याण के कार्यों में समर्पित कर दिया। उनका जीवन सादगी, समर्पण, समरसता और सेवा भाव की अनुपम मिसाल था। रंजना साहू ने बताया कि बाबा ने दशकों तक समाज को धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हजारों लोगों का जीवन सकारात्मक दिशा में अग्रसर हुआ। धमतरी सहित पूरे क्षेत्र में उनकी आध्यात्मिक छवि और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। रंजना डीपेंद्र साहू ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार, अनुयायियों एवं समस्त धमतरी वासियों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
धमतरी संत समाज के स्तंभ संत बाबा चोइथराम के निधन पर रंजना साहू ने व्यक्त किये गहरा शोक



User 1


.jpg)









