अभनपुर post authorUser 1 03 September 2025

अभनपुर के बाद नवापारा में भी ध्वस्त हुए अवैध कब्जे



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/नवापारा। मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को सख्त कदम उठाया। सुबह अभनपुर नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिसमें सड़क किनारे बनी कई दुकानों को तोड़ा गया।

इसी क्रम में देर शाम नवापारा नगरपाली क्षेत्र में भी प्रशासन ने अभियान चलाया। एसडीएम अभनपुर के नेतृत्व में नगरपालिका प्रशासन और तहसीलदार की मौजूदगी में गोबरा नवापारा में अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में रही।

स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध कब्जे हटने से यातायात सुगम होगा। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS BHANPURNEWS NAVAPARANEWS ABHANPURKEBAADNAVAPARAMECHALABULDOJARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER