अभनपुर के पचेड़ा में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर: महिला की मौत, पुरुष की हालत गंभीर



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतका की पहचान शारदा भारती (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर हालत में भर्ती पुरुष की पहचान शिव कुमार कुर्रे (45 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों शादीशुदा थे और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है।

तालाब किनारे मिले दोनों, महिला ने तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर दोनों अभनपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब के किनारे पहुंचे थे। वहीं उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना के कुछ समय बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक शारदा भारती की मौत हो चुकी थी, जबकि शिव कुमार गंभीर अवस्था में मिला। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।


घटनास्थल से संदिग्ध सामग्री बरामद

अभनपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कुछ संदिग्ध सामग्री जब्त की है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

घायल का बयान बना सकता है तस्वीर साफ

फिलहाल पुलिस को घायल शिव कुमार कुर्रे के बयान का इंतजार है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और अभी बयान लेने की स्थिति नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल के बयान के बाद पूरे मामले में और स्पष्टता आ सकती है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS PACHEDANEWS ABHANPURPACHEDANEWS SADISUDAPREMIJODENEKHAYAJAHARNEWS PREMIJODENEKHAYAJAHARNEWS MAHILAKIMAUTNEWS PURUSKIHALATGAMBHIRNEWS

You might also like!