SDM के आदेशों को अतिक्रमणकारी दिखा रहे ठेंगा! महाकाल नगर में दावड़ा की मनमानी से कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। अभनपुर तहसील के ग्राम नायकबांधा स्थित महाकाल कॉलोनी में सार्वजनिक मार्ग पर कथित अतिक्रमण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है कि 20 फीट चौड़े मुख्य मार्ग को दबाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जबकि इस मामले में तहसीलदार और SDM स्तर तक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अवहेलना करते हुए दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।

मोहल्लावासियों के अनुसार महाकाल कॉलोनी का मुख्य प्रवेश मार्ग राजिम रोड से जुड़ा हुआ है और यह करीब 20 फीट चौड़ा सार्वजनिक निस्तारी मार्ग है, जिसका वर्षों से आम लोग आवागमन के लिए उपयोग करते आ रहे हैं। आरोप है कि मनोहर लाल दावड़ा द्वारा इस सार्वजनिक सड़क पर लगातार कब्जा कर मकान निर्माण कराया जा रहा है, जिससे कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

राजस्व न्यायालय ने भी माना सड़क कम हुई

मामले की शिकायत पहले तहसीलदार अभनपुर न्यायालय में की गई थी। इस पर राजस्व प्रकरण क्रमांक 202511110500054/121 (वर्ष 2025-26) में सुनवाई हुई। बाद में यह मामला अपर कलेक्टर रायपुर के समक्ष पुनरीक्षण में पहुंचा, जहां प्रकरण क्रमांक 202512118100002/121 में दिनांक 05 फरवरी 2026 को आदेश पारित किया गया।

अपर कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट माना कि कॉलोनी के लेआउट अनुसार सड़क की चौड़ाई 20 फीट है, लेकिन मौके पर सड़क कम पाई गई। साथ ही निर्माण कार्य पर रोक संबंधी आदेश को भी यथावत रखा गया।

SDM और तहसीलदार पहुंचे मौके पर, काम रुकवाया… फिर शुरू हुआ निर्माण

स्थानीय लोगों का कहना है कि आदेश के बाद SDM और तहसीलदार स्वयं मौके पर पहुंचे थे। मौके पर नापजोख करवाई गई और कथित अवैध निर्माण को बंद भी करवाया गया। प्रशासन ने 20 फीट सड़क छोड़कर ही निर्माण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन आरोप है कि कार्रवाई के कुछ समय बाद ही मनोहर दावड़ा ने फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि अब बिजली पोल से सटाकर निर्माण किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

“क्या प्रशासनिक आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित?”

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि जब राजस्व न्यायालय, अपर कलेक्टर, SDM और तहसीलदार तक कार्रवाई कर चुके हैं, तब भी आदेशों की अनदेखी कैसे हो रही है। लोगों का आरोप है कि खुलेआम प्रशासनिक निर्देशों को चुनौती दी जा रही है और जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।

कॉलोनीवासियों की मांग

मोहल्लावासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल संयुक्त राजस्व एवं प्रशासनिक निरीक्षण कराया जाए।

20 फीट सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाए।

न्यायालयीन आदेश की अवहेलना करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई हो।

कॉलोनी के मुख्य मार्ग को मूल स्वरूप में बहाल किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS RAIPURNEWS MAHAKALNAGARNEWS ABHANPURMAHAKALNAGARNEWS NAHITHAMRAHAATIKRAMANNEWS SDMKEADESHOKIUDHIDHAJJIYANNEWS ADENSHOKIDHAJJIYANNEWS MAHAKALNAGARMEDAVDAKIMANMANINEWS MAHAKALNAGARMEDAVDAKIMANMANISEKALONIVASHIYONMEBHARIAKRO KALONIVASHIYONMEBHARIAKROSHNEWS DAVDAKIMANMANISEBHARIAKROSHNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER