पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाने से सामने आई एक वायरल तस्वीर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। तस्वीर में कथित कबाड़ कारोबारी अकबर खान थाने के भीतर आराम से बैठकर चाय पीते नजर आया, जिसके बाद पुलिस पर आरोपी को ‘VIP ट्रीटमेंट’ देने और संरक्षण देने के आरोप लगने लगे। मामला तूल पकड़ने के बाद अब एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
वायरल तस्वीर से खड़े हुए सवाल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तस्वीर में अकबर खान थाने के भीतर कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है। तस्वीर में माहौल ऐसा नजर आ रहा था, जिससे लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर आरोपी के साथ इतना सहज और सम्मानजनक व्यवहार क्यों किया जा रहा था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कोनी पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
वायरल तस्वीर और बढ़ते विवाद के बाद एसएसपी ने इसे पुलिसकर्मियों की लापरवाही माना है। शुरुआती स्तर पर दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर विभागीय सख्ती का संदेश देने की कोशिश की गई है। अब इस मामले में आगे और जांच तथा कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

User 1









