ABVP अभनपुर इकाई द्वारा परिसर चलो अभियान एवं विकसित भारत विषय पर छात्र संवाद आयोजित!



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभनपुर इकाई, रायपुर ग्रामीण द्वारा दिनांक 11 मई 2026 को ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर में “परिसर चलो अभियान” एवं “विकसित भारत” विषय पर छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कबीर पंथ के प्रांत प्रमुख संत देवकर साहेब उपस्थित रहे, तथा विशेष रूप में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती, युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों के स्वागत से हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय परिवार की तरफ से पौधा भेट कर पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम की भूमिका नगर अध्यक्ष डिलेश्वर साहू ने प्रस्तुत की किया जिसमें विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ परिवार समाज जीवन जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हेतु विद्यार्थियों से आग्रह किया गया। 

कबीर पंथ के प्रांत प्रमुख संत देवकर साहेब ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुऐ कहा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा स्टार्टअप एवं नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि नए अवसर और रोजगार सृजित करने वाला बन सकता है। भारत का भविष्य युवाओं के संकल्प, मेहनत और सकारात्मक सोच से निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

विशेष रूप से उपस्थित एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण ने विद्यार्थियों को संवाद व संबोधन के माध्यम से बताया कि भारतीय युवा आज राष्ट्रहित, समाज सेवा और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सोच रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा एवं महापुरुषों के आदर्श युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल एडिक्शन, डिप्रेशन और आत्महत्या जैसी बढ़ती समस्याओं से सावधान रहने का संदेश देते हुए कहा कि कैंपस जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक सहभागिता और जीवन दृष्टि विकसित करने का केंद्र है।

उन्होंने “परिसर चलो अभियान” की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज विद्यार्थियों में परिसर से दूर रहने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जबकि विद्यालय एवं महाविद्यालय केवल पढ़ाई के स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के केंद्र हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कॉलेज परिसर, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं समूह चर्चा में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

अतिथियों व छात्र-छात्राओं के साथ संवाद एवं परिचर्चा आयोजित की गई।  कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् गायन के पश्चात नगर मंत्री ने आभार प्रकट कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। 

कार्यक्रम में प्रदेश, विभाग, जिला तथा नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जिसमें विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री महेश साकेत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री यज्ञदत्ता वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत छात्रा प्रमुख राशि त्रिवेदी, विभाग संयोजक राधेश्याम साहू, जिला संयोजक भावेश नवरंगे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू, नगर सह मंत्री - अंजलि जांगड़े,  प्रतिम कुर्रे, कार्यालय मंत्री - राहुल साहू, खेलो भारत प्रमुख - कंचन साहू, महाविद्यालय सह प्रमुख दीप्ति मार्कण्डेय, केशर साहू, अनीश सूर्यवंशी, पूर्वा यादव, मोनिका साहू, रूपाली साहू, प्रवीन साहू, आयुष रजक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS RAIPURNEWS RAIPURABHNPURNEWS ABVPNEWS ABHANPURABVPNEWS ABVPABHANPURIKAINEWS ABVPABHANPURIKAIDWARAPARISARCHALIABHIYANNEWS ABVPABHANPURIKAIDWARAPARISARCHALIABHIYANEVMVIKSHITBHARATVUSHAYPARCHATRSAMVADNEWS VIKSHITBHARATVISHAYPARCHATRSAMVADAYOJITNEWS NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER