घर की छत से 20 फीट नीचे गिरा युवक, मौत



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। शहर के आमापारा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा स्थित बनिया तालाब के पास की है। बताया जा रहा है कि अनिल पटेल नशे की हालत में अपने घर की छत पर चढ़ गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट नीचे गिर पड़ा।
ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS KOTVALITHANANEWS DHAMTARIKOTVALITHANANEWS GHARKICHATSEGIRAYUVAKNEWS CHATSEGIRAYUVAKNEWS CHATSEGIRKARYUVAKKIMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER