धान उठाने राज्य सरकार फेल, सूखत से धमतरी में साढ़े 11 करोड़ का नुकसान : तारिणी चंद्राकर



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने बताया कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी करते तक किसानों को राज्य सरकार ने रूलाया। समर्पण कराया, कम धान खरीदी किया, इससे किसान परेशान रहे। अब जिले में संचालित 74 समितियों को राज्य सरकार कर्ज में डूबाने में लगी है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे धान का 72 घंटे के भीतर उठाव नहीं करा सका। अब खामियाजा जिले में संचालित 74 समितियों को भुगतना पड़ रहा है। धमतरी जिले में कुल 35 हजार क्विंटल धान की सूखत आई है। सूखत धान का मूल्य साढ़े 11 करोड़ रुपये है। अब इस धान की भरपाई समितियों को भुगतना करना पड़ेगा। साथ ही समितियों को शून्य शार्टेज पर मिलने वाली 2 से 4 लाख तक प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिलेगा, इससे समितियों की चिंता बढ़ गई है। समितियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। राज्य सरकार की लापरवाही से समितियां कर्ज में डूबने की कगार पर है। इधर जिला प्रशासन राज्य सरकार की नाकामी छिपाने सांठगांठ कर शून्य शार्टेज दिखाने कोशिश में लगे हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS DHANUTHANERAJYSARKARFELNEWS SUKHATSEDHAMTARIMESADE11CARODHKANUKSANNEWS SADE11CARODHKANUKSAANNEWS SADE11CARODHKANUKSAANTARNICHANDRAKARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER