पुलिस विभाग में तबादलों की सूची जारी, 11 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी



post

पब्लिक स्वर,जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत कुल 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

जारी सूची के अनुसार कई थाना और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS JANJGIRCHANPANEWS 11POLICEKARMIYONKATABADLANEWS TABADLANEWS POLICETABADLANEWS TRANSFARNEWS STHANTARANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER