कांग्रेस महिला महामंत्री के साथ 14 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल



post

पब्लिक स्वर,जगदलपुर। जगदलपुर में कांग्रेस को उस समय राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी की महिला महामंत्री कमल झज ने अपने पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव ने भी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

यह राजनीतिक बदलाव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला, जहां करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ली। सभी नवप्रवेशियों का पार्टी पदाधिकारियों ने गमछा और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पार्टी की नीतियां और केंद्र एवं राज्य सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” की अवधारणा से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे संगठनात्मक विस्तार और जनाधार में निरंतर वृद्धि का संकेत बताया।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS CONGRESSMAHILAMAHANTRINEWS 14KARYKARTABJPMESHAMILNEWS CONGRESSKE14MAHILAKARYKARTABJPMESHAMILNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER