पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर।रायपुर जिले की अभनपुर जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल किसी खुले बाजार से कम नहीं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और मनरेगा के तहत गांव-गांव में हो रहे निर्माण कार्य अब विकास से ज्यादा ‘वसूली’ के लिए जाने जाने लगे हैं। बिल पास कराने से लेकर फाइल को आगे बढ़ाने तक, हर कदम पर 3% कमीशन की खुलेआम मांग हो रही है।बताते है कि सभी का मिला कर टोटल कमीशन 9 प्रतिशत है जिसके चलते हाहाकार मच गया बज।
जनपद के अंतर्गत आने वाली 93 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्य सड़क, नाली, भवन, पुल-पुलिया, पंचायत भवन मरम्मत, पानी टंकी और अन्य विकास परियोजनाएं जनप्रतिनिधियों की देखरेख में हो रही हैं। लेकिन कई जनप्रतिनिधियों ने पब्लिक स्वर को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने कमीशन की दरें समय के साथ बढ़ा दी हैं,पहले 1%, फिर 2% और अब सीधा 3%!
कथित बाबू स्तर से लेकर अधिकारी तक सब मजे में
स्थिति यह है कि बाबू स्तर पर भी ‘अपना हिस्सा’ तय कर लिया गया है और उसकी दर भी दुगनी कर दी गई है। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पूरी तरह से गिर चुकी है सीमेंट की जगह मिट्टी, लोहे की जगह पतली सरिया और अधूरे ढांचे गांवों में खड़े हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
सूत्र बताते हैं कि यह कमीशन सिंडिकेट पिछले डेढ़ साल से बिना किसी डर और रोक-टोक के चल रहा है। इसमें जनपद पंचायत के कुछ बड़े अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अफसर और मनरेगा में उच्च पदों पर बैठे लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस दौरान करोड़ों रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग और गबन होने की आशंका है।
पब्लिक स्वर की टीम के पास इस घोटाले से जुड़े कुछ पुख्ता सबूत हैं, जिनमें ऑडियो रिकॉर्डिंग, दस्तावेज़ और भुगतान से संबंधित जानकारियां शामिल हैं। इनका खुलासा जल्द ही किया जाएगा, जिससे इस भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
अगर आपके पास भी जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर हो रही रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी या गड़बड़ी से जुड़ी कोई जानकारी या सबूत हैं, तो तुरंत पब्लिक स्वर से संपर्क करें – 8770102569

User 1













