Header Ad


अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की पहल पर पाटन को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित



post

पब्लिक स्वर,पाटन। नगर पंचायत पाटन को नगर पालिका का दर्जा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। परिषद के सभी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने नगर की बढ़ती आबादी, तेजी से हो रहे शहरी विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अधोसंरचना विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी मंथन किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि पाटन लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नगर की बढ़ती जनसंख्या और आवश्यकताओं को देखते हुए अब नगर पालिका का दर्जा मिलना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बनने से अधिक वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे, विकास कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

बैठक में उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, जितेन्द्र निर्मलकर और देवेन्द्र ठाकुर, पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, विधायक प्रतिनिधि कमल किशोर वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, उप अभियंता प्रवीण कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DURG NEWS, PTAN NEWS, DURG PATAN NEWS, NAGAR PALIKA BANANE KA PRASTAV NEWS, PATAN KO NAGAR PALIKA BANANE KA PRASTAV SARVSAMMATI SE PARIT NEWS, ADHYAKCH YOGESH NIKKI BHALE KI PAHAL NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER