Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 25 June 2026

अभनपुर के जौंदी में प्रधानमंत्री आवास सूची को लेकर बवाल, उपसरपंच ने सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। अभनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि उपसरपंच के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आ गया। उपसरपंच पोखन लाल यदु ने थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 जून को ग्राम पंचायत जौंदी में आमसभा आयोजित की गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची को लेकर चर्चा चल रही थी। बताया गया कि सूची में 169 हितग्राहियों के नाम शामिल थे, जबकि करीब 120 लोगों के नाम सूची में नहीं होने पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इसी दौरान कुछ लोगों ने उपसरपंच पर नाम कटवाने का आरोप लगाया।

उपसरपंच पोखन लाल यदु का आरोप है कि बैठक के दौरान टोमन लाल साहू ने ग्रामीणों को उनके खिलाफ भड़काया। आमसभा समाप्त होने के बाद कथित तौर पर उनका कॉलर पकड़कर पंचायत भवन के बाहर ले जाया गया, जहां चिंतामणि, टोमन साहू, मिथलेश साहू, अलखराम साहू, बैतल साहू, लेखराम साहू, प्रहलाद साहू और एस कुमार समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनकी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना का वीडियो गांव के एक युवक द्वारा बनाए जाने की बात भी सामने आई है।

उपसरपंच ने बताया कि मारपीट में उनके जबड़े में चोट आई है और उन्हें लगातार दर्द की शिकायत है। घटना के बाद उन्होंने थाना गोबरा नवापारा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, ABHANPUR NEWS, JAUNDI NEWS, ABHANPUR JAUNDI NEWS, UPSARANCH SE MARPIT NEWS, PRADHAN MANTRI AVASH SUCHI KO LEKAR BAVAL NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER