Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 21 June 2026

रायपुर पहुंचने के बाद अभनपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, अभनपुर में जुटे कांग्रेस नेता



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को रायपुर पहुंचने के बाद सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए। यहां कांग्रेस द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम में राहुल गांधी करीब चार घंटे तक मौजूद रहेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं। राहुल गांधी इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की रणनीति और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। खास बात यह है कि वे जिला और शहर अध्यक्षों के साथ सीधे संवाद कर उनकी राय और सुझाव भी जानेंगे।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अभनपुर पहुंचे हैं। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक व संगठनात्मक प्रशिक्षण देने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी के इस दौरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार को लेकर यह प्रशिक्षण शिविर विशेष महत्व रखता है



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS RAIPURABHANPIRNEWS RAHULGANDHINEWS RAIPURSEABHANPURKELIYENIKLERAHULGANDHINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER