Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 21 June 2026

राहुल गांधी, भूपेश बघेल और सचिन पायलट एक ही कार में पहुंचे अभनपुर, धक्का-मुक्की के बीच गेट पर फंसे चरणदास महंत



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को रायपुर पहुंचने के बाद कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने अभनपुर पहुंचे। खास बात यह रही कि राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट एक ही कार में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

राहुल गांधी अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन पहुंचे, जहां कांग्रेस का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रवेश द्वार पर काफी धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। भीड़ के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कुछ समय तक मुख्य गेट के बाहर ही रह गए। बाद में व्यवस्था संभाले जाने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी संगठनात्मक मजबूती, पार्टी की रणनीति और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर जिला एवं शहर अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस इस कार्यक्रम को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देख रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS RAIPURABHANPIRNEWS RAHULGANDHINEWS ABHANPURPAHUNCHERAHULGANDHINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER