किराए के मकान में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, 270 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में लालबाग थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, लालबाग थाना पुलिस और साइबर टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम बरगा स्थित एक किराए के मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है और उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को दो प्लास्टिक बोरियों में रखी 270 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 48.600 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 21,600 रुपये आंकी गई है।

मामले में पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी पेंड्री बस्ती को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS AJNANDGAONNEWS LALBAGNEWS RAJNANDGAONLALBAGNEWS AVIDHSARABNEWS KIRAYEKEMAKANMESARABKAAVIDHKAROBARNEWS

You might also like!