इंडस्ट्री की आउटसाइडर कहे जाने वाली कृति सेनन ने अपने एक्टिंग जर्नी से उठाया पर्दा, जानिए किस तरह हुई थी उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत



post

पब्लिक स्वर। बॉलीवुड की कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जिनको विरासत में एक्टिंग नहीं मिली हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन एक्टिंग के दम पर सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। कृति सेनन भी उन्ही मे से एक हैं, जिन्हें इंडस्ट्री का आउटसाइडर कहा जाता है। आज कृति अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, की "हर किसी की अपनी जर्नी होती है। अगर मैं एक फिल्मी परिवार से होती तो मेरे लिए काम करना आसान होता। लोग मुझे पहले से ही जानते और मुझे जल्दी मौके मिलते। लेकिन मैं एक साधारण परिवार से हूं, इसलिए मुझे संघर्ष और मेहनत से अपनी पहचान बनानी पड़ी।""



बड़े पर्दे का अब जाना माना चेहरा बन चुकी कृति दिल्ली से हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ। पिता राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, तो मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की प्रोफेसर है। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से की और नोएडा के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की। इसके साथ उन्होंने मॉडलिंग भी की। कृति को पहला बड़ा ब्रेक हिंदी सिनेमा में नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में मिला। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपरस्टार महेश बाबू की तेलुगू थ्रिलर फिल्म "नेनोक्काडाइन" से की थी। बॉलीवुड डेब्यू टाइगर श्रॉफ की फिल्म "हीरोपंती" से किया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके लिए उन्हें "आईफा अवॉर्ड स्टार डेब्यू ऑफ द इयर फीमेल" अवॉर्ड भी मिला।



Cgpolice publicswarnews

You might also like!