रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा घटनाक्रम: भोपाल से आई फ्लाइट की लैंडिंग अंतिम समय में टली, यात्रियों में हड़कंप



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। भोपाल से रायपुर आ रही एक यात्री विमान की लैंडिंग अंतिम समय में टाल दी गई। विमान रनवे को छू चुका था, लेकिन अचानक पायलट ने फिर से उड़ान भरते हुए विमान को हवा में उठा लिया। इस प्रक्रिया को तकनीकी भाषा में गो-अराउंड (Go-Around) कहा जाता है।

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के अनुसार, विमान जब रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने ही वाला था और रनवे को छू चुका था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ दोबारा ऊंचाई पकड़ने लगा। इससे विमान में बैठे यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया। विमान इसके बाद कुछ समय तक रायपुर शहर के ऊपर चक्कर लगाता रहा और फिर सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया।


यात्रियों में मची हलचल, बच्चों और बुजुर्गों में दिखा डर

इस अचानक हुई घटना से विमान में बैठे यात्रियों को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। कुछ देर तक केबिन में सन्नाटा और बेचैनी का माहौल रहा।
बताया जा रहा है कि विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों में डर ज्यादा देखा गया। हालांकि, कुछ समय बाद जब विमान सुरक्षित लैंड हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।


गो-अराउंड क्यों किया जाता है?

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, गो-अराउंड एक सामान्य और सुरक्षित प्रक्रिया होती है। यह तब अपनाई जाती है जब: रनवे पर कोई बाधा हो, मौसम अचानक खराब हो जाए, तकनीकी या परिचालन कारण सामने आए, लैंडिंग सुरक्षित न लग रही हो पायलट का यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है।


कोई जान-माल का नुकसान नहीं

इस पूरी घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। विमान को पूरी तरह सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है कि गो-अराउंड का कारण क्या था।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS

You might also like!