पब्लिक स्वर,नई दिल्ली। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, जिसे देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर दिल्ली IAS एकेडमी ने अपने स्थापना के 19 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस खास मौके पर प्रातःकाल “युवाथान मैराथन” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सकारात्मक सोच, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना रहा।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त खजांची कुम्हार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के संस्थापक सौरभ चतुर्वेदी की माता प्रमिला चतुर्वेदी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
केक काटकर हुआ शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर मैराथन रवाना
दिल्ली IAS एकेडमी के 19वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अतिथियों द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात हरी झंडी दिखाकर युवाथान मैराथन को रवाना किया गया।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
मैराथन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग
प्रथम: अंकित कुमार
द्वितीय: भूषण प्रताप
तृतीय: कृष्ण यादव
महिला वर्ग
प्रथम: ओम साहू
द्वितीय: सरगम चौहान
तृतीय: मोनिश पटेल
विजेताओं को क्रमशः ₹3100, ₹2100 एवं ₹1100 की नगद राशि प्रदान की गई।
योग और ध्यान पर दिया गया प्रेरक संदेश
मुख्य अतिथि श्री खजांची कुम्हार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और एकाग्रता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने योग और मेडिटेशन को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के प्रमुख श्री सौरभ चतुर्वेदी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की असली पूंजी है और ऐसे आयोजन युवाओं को लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध और अनुशासित बनाते हैं।
सहयोग के लिए आभार
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की मुख्य प्रबंधक श्रीमती विद्या चतुर्वेदी एवं कार्यकारी निदेशक ई. नवनीत सिंह राठौर ने जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, पुलिस एवं यातायात विभाग सहित सभी सहयोगियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

User 1














