Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
सेंसर विवाद के बाद छत्तीसगढ़ की फिल्म ‘जानकी’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार
राजनीति

सेंसर विवाद के बाद छत्तीसगढ़ की फिल्म ‘जानकी’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार

15 Nov 2025 940 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर। छत्तीसगढ़ में बनी पहली हिन्दी फिल्म ‘जानकी (Janki)’ लंबे विवाद और सेंसर बोर्ड की रोक के बाद अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म जल्द ही एन. माही फिल्म्स ओटीटी (Mahi Films OTT) पर स्ट्रीम होगी।

फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि ‘जानकी’, जिसे पहले 13 जून को रिलीज किया जाना था, अब 21 नवंबर को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म एक साथ 9 भाषाओं — हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया, भोजपुरी, बंगाली, गुजराती, सिंधी, तेलुगू और तमिल — में रिलीज हो रही है।


शीर्ष कलाकार

फिल्म ‘जानकी – भाग 1 (Janki Chapter 1)’ में

* अनिकृति चौहान मुख्य किरदार जानकी के रूप में

* दिलेश साहू रघु की भूमिका में नजर आएंगे

इनके अलावा जीत शर्मा, नीरज उइके, नितीन ग्वाला, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दीवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, तेजराम साहू और अमर दास लहरे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।


निर्माण और तकनीकी टीम

फिल्म को मोहित साहू ने प्रोड्यूस और एक्शन डिजाइन किया है।

गजेन्द्र देवांगन, आशीष कुमार गोयल और रवि माहवार को-प्रोड्यूसर हैं।

कौशल उपाध्याय ने निर्देशन और स्क्रिप्ट की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि गौरांग त्रिवेदी फिल्म के एडिटर हैं।


संगीत और गायन

फिल्म का संगीत तोषांत कुमार और मोनिका वर्मा ने तैयार किया है।

कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्श अजीज और मोनिका वर्मा ने गीतों में अपनी आवाज दी है।

छत्तीसगढ़ के लिए यह फिल्म एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो क्षेत्रीय सिनेमा को देशभर में नई पहचान दिला सकती है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला