बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इमरान हाशमी को हुआ डेंगू, देखें पूरी रिपोर्ट



post

पब्लिक स्वर/ बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपकमिंग साउथ फिल्म ओजी (OG) की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है जानकारी है कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इमरान हाशमी को डेंगू हो गया है। ज्ञात तो कि इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म ओजी (OG) में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के साथ नजर आने वाले हैं।


बताया जा रहा है कि मुंबई के गोरेगांव में आरे कॉलोनी में शूटिंग के दौरान अचानक इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्होंने अस्थायी तौर पर फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया बता दें कि इमरान हाशमी को डेंगू होने के बाद अब वो घर पर आराम कर रहे हैं।


वही दूसरी ओर सूत्रों की माने तो एक्टर ठीक हो रहे हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग दोबारा से शुरू कर सकते हैं फिलहाल एक्टर ने अपने हेल्थ को लेकर कोई जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं किया है।



PUBLICSWARNEWS

You might also like!