पब्लिक स्वर,बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। नक्सल प्रभावित इलाकों में बने चार अवैध नक्सल स्मारकों को सुरक्षा बलों ने गिरा दिया है।
यह कार्रवाई 13 फरवरी 2026 को कमलापुर और सिंगनपल्ली गांवों में की गई। सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन और 204 कोबरा बटालियन ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया।
अधिकारियों के अनुसार, ये स्मारक नक्सली विचारधारा फैलाने और ग्रामीणों में डर का माहौल बनाने के लिए बनाए गए थे। सुरक्षा बलों ने बिना किसी अप्रिय घटना के सभी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रतीक युवाओं को गुमराह करते हैं और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। इन्हें हटाकर यह संदेश दिया गया है कि सरकार और प्रशासन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया और सुरक्षा बलों पर भरोसा जताया।
अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इलाके में सर्च ऑपरेशन और जनसंपर्क अभियान जारी रहेंगे, ताकि नक्सल प्रभाव को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

User 1









