आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती महिला को ट्रेलर ने कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और एक घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे आंगन में जा घुसा। इस हादसे में आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आंगन में खेल रहे बच्चे और बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। मृतका की पहचान शशि बाई सूर्यवंशी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भोलाराम सूर्यवंशी की बड़ी बहू थी। घटना के समय वह रोज की तरह भोजन करने के बाद घर के आंगन में बर्तन धो रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर तेज गति से आ रहा था और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। ट्रेलर सड़क पार कर सीधे घर में घुस गया और शशि बाई को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय आंगन में महिला के ससुर और छोटे बच्चे मौजूद थे, लेकिन वे संयोग से सुरक्षित बच गए। मृतका का पति गजपाल सूर्यवंशी पेशे से ड्राइवर है। परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।


ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क पर चक्काजाम

घटना से नाराज ग्रामीणों और मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार को मुआवजा और ट्रेलर चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, तहसीलदार अभिजीत राजभानु पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KORBANEWS HARDIBAJARNEWS ANGANMEBARTANDHORAHIMAHILAKOTRAKNEMRITHOKARNEWS GRABHVATIMAHILAKIMAUTNEWS GHARMEGHUSATREKARNEWS TRELARNEGRBHVATIMAHILAKORAUNDANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER