रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - सतनामी समाज के आमसभा में जिला अध्यक्ष कपिल देशलहरे में समाज के समक्ष आय व्यय का हिसाब दिया।वहीं अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों के अनुपस्थिति पर समाज ने नाराज़गी जाहिर करते हुए उनकी अनुपस्थिति को समाज का अवहेलना मानते हुए अनुपस्थित पदाधिकारियों पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई एवं भविष्य में उन्हें समाज के किसी भी पद पर आसीन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सतनामी समाज धमतरी का आमसभा बैठक गुरु बालकदास भवन जोधापुर में रखा गया था उक्त बैठक में धमतरी जिले के सैकड़ों समाजजन शामिल हुए।कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर आमसभा प्रारंभ किया गया।आमसभा में क्रमवार एजेंडा पर चर्चा किया किया।
उक्त बैठक में भूतपूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन चेलक के पास समाज की राशि 28 हजार होना पाया गया जिसे वसूली कार्यवाही करने पर सहमति बनी।ऐसे ही अन्य पूर्व जिला अध्यक्ष आर पी संभकर के द्वारा दी गई राशि पूर्व जिलाध्यक्ष भवसिंग डहरे के पास होना विजय सोनवानी,प्रधान संचालक इतवारी गावस्कर,के पास भी समाज का कुछ धनराशि शेष होना पाया गया। उपरोक्त्त पूर्व ओहदेदारों को आमसभा में उपस्थित होकर आय व्यय का हिसाब देने जिलाध्यक्ष कपिल देशलहरे के द्वारा कई दफा सूचना दिया गया परन्तु उन्होंने समाज के सूचना को हासिए पर रखकर समाज की लगातार अवहेलना किया।जिसे समाज ने सामाजिक कदाचरण करार देते हुए प्रधान संचालक इतवारी गावस्कर, उपाध्यक्ष विजय सोनवानी, को पदच्युत कर उपरोक्त्त जनों को जबतक समाज की राशि समाज को नहीं सौपते तब तक उन्हें समाज की किसी भी पद पर आसीन नहीं करने का निर्णय आमसभा में लिया गया है।
निष्क्रिय संचालक मंडल को भंग किया गया
वर्तमान में संचालक मंडल के प्रधान संचालक पर आय व्यय का हिसाब नहीं देने व सामाजिक कार्यों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगते हुए आमसभा ने संचालक मंडल की भंग करने पर गहन चर्चा किया गया।आम सभा में उपस्थित समाजजनों ने संचालक मंडल की घोर लापरवाही और अनियमितता को संज्ञान में रखकर संचालक मंडल को भंग करने की सिफारिश को मंजूर करते हुए संचालक मंडल को भंग कर निष्क्रिय घोषित किया।
आमसभा में उपस्थित महिलाओं का हुआ सम्मान
आयोजित आमसभा में प्रदेश स्तर पर मिनीमाता सम्मान से सम्मानित महिला पूर्णिमा मारकंडे,अनीता राजू लहरे सरपंच ग्राम पंचायत मोहंदी, कुसुम गायकवाड़,चन्द्रकला बंजारे जिला उपाध्यक्ष,सुनीता कुर्रे जिला कार्यकारिणी सदस्य,का श्रीफल व स्वेत गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया।
आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः कपिल देशलहरे को मिला समाज का कमान
सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता,कुशल नेतृत्व,और उनके कार्यकुशलता के मध्यनजर आमसभा में उपस्थित लोगों ने कपिल देशलहरे को आगामी तीन वर्षों के लिए जिला अध्यक्ष के रूप पुनः मौका दिया है।
सभा में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक कृपा राम,सरपंच अनिता राजू लहरे, पूर्णिमा मार्कण्डेय,उत्तम कुमार रात्रे,दयाराम लहरे महंत घासीदास वार्ड शिवप्रसाद बनारसी, मोहन कोशले, ग्राम प्रमुख किरण जोशी,सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम टंडन,डा सुरेंद्र कुर्रे,फग्गू लहरे, नरेश बघेल,दिनेश कुमार, दूलीचंद,एतेंद्र रात्रे,राजेश रात्रे,चोवा राम ढीढी, सेवानिवृत्त शिक्षक गंगा राम देशलहरा,सेवानिवृत्त शिक्षक जे आर सोनवानी,नंदकुमार बंजारे,भगत मार्कण्डेय, सुनीता कुर्रे, शिवकुमार कोसरे,जन्मेजय महिलांगे,ने श्री देशलाहरे के द्वारा तीव्र गति से समाज को संगठित करने का विशेष प्रयास को सराहा और उसी तीव्रता से सामाजिक कार्यों को गति देने पुनः आगामी तीन वर्षों के लिए सतनामी समाज जिला धमतरी के अध्यक्ष बने रहने निर्देशित किया है जिसे ध्वनिमत से समाजजनों ने सहमति दी।

User 1












