डीजीपी के निर्देश पर एक्शन मोड में धमतरी पुलिस, पुराने मामलों की हुई समीक्षा



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा लंबित एवं पुराने प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी पहल की है। पुलिस महानिदेशक (DGP) छत्तीसगढ़ के निर्देश एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने जिले के सभी अनुभाग अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए।

बैठक में विशेष रूप से पुराने लंबित प्रकरणों, खात्मा एवं खारजी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का विधिसम्मत परीक्षण कर उन्हें शीघ्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके। एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि समयबद्ध तरीके से मामलों के निराकरण से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और थानों में लंबित प्रकरणों का दबाव भी कम होगा। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक लंबित प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा न्यायालयीन कार्यवाही में गंभीरता बरती जाए। साथ ही डीजीपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान को प्राथमिकता देते हुए खात्मा एवं खारजी मामलों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत जल्द निराकरण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित अधिकारियों को भी अपने-अपने अनुभागों के थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि सभी प्रकरणों का प्रभावी और समयबद्ध निराकरण हो सके।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में लंबित मामलों के निराकरण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, डीपीओ अजय सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS DGPNEWS DGPKENIRDESHPARACTIONODEMEDHAMTARIPOLICENEWS ACTIONMODEMEDHAMTARIPOICENEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER