रायपुर में महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कचहरी चौक स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया, लेकिन दो राज्यों में सरकार बनने के बाद लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पहले 3 रुपये और अब 90 पैसे की वृद्धि के साथ बीते 5 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 4 रुपये महंगा हो चुका है।

नेताओं ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं भी महंगी हो जाती हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पहले से ही महंगाई और आर्थिक दबाव से परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रही। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताते हुए सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने की मांग की।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS RAIPURNEWS KACHARICHAUKNEWS HINDUSTAANPETROLIYAMNEWS MAHANGAIORINDHANKOLEKARCONGRESSKAPRADARSHANNEWS POOTLADAHANNEWS CONGRESSNEKIYAPOOTLADAHANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER