महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल: 41 परियोजना अधिकारियों के तबादले



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 परियोजना अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार द्वारा यह बदलाव विभागीय कार्यों में गति लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में कई जिलों के परियोजना अधिकारी प्रभावित हुए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। तबादले के आदेश जारी होने के बाद विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS RAIPURNEWS MAHILAEVMBALVIKASVIBHAGNEWS MAHILAEVMBALVIKASVIBHAGMEBADAFERDALNEWS BADAFERBADALNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER