पति को फोन लगाने का झांसा देकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) के खिलाफ करीब 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 18 मई की सुबह वह अपने पति की तलाश करते हुए आरोपी की दुकान के पास पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही।

आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी ने दुकान का बाहरी गेट बंद कर दिया और महिला को गलत नियत से पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने के बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव पिता बलराम यादव निवासी कोतरलिया, रायगढ़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/2026 के तहत धारा 74, 75(1)(i) और 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAYGADHNEWS CHAKRADHARTHANANEWS RAYGADHCHAKRADHARTHANANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER