धमतरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सुशासन तिहार कार्यक्रम में हुए शामिल



post

पब्लिक स्वर धमतरी- विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंचे, जहां उन्होंने जिला स्तरीय सुशासन तिहार कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी और जोशीले अंदाज में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के साथ रायपुर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर “ड्रीम कॉरिडोर” वीडियो का विमोचन किया। साथ ही “मां अभियान” की कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण एवं “हस्त्रम हैंडलूम” का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर सांसद महासमुंद रूप कुमारी चौधरी, विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, महापौर रामू रोहरा, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत सिंह, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिंकी ध्रुव, श्रवण मरकाम, प्रीतेश गांधी, राजेश शर्मा तथा प्रकाश बैंस सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS DHAMTARIPAHUNCHEMUKHYMANTRISAINEWS DHAMTARIPAHUNCHECMVISHNUDEVSAINEWS SHUSASANTIHARMEHUYESHAMILNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER