छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती के साथ परिचित युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,कवर्धा। कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र से एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बतादे कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, युवती गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम से वापस लौट रही थी। इसी दौरान परिचित युवकों ने उसे शराब पिलाई और रानीदहरा तथा सरोदा दादर के बीच जंगल की ओर ले गए, जहां उसके साथ उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । घटना के बाद आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

जिसके बाद पीड़िता किसी तरह चिल्फी थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए चिल्फी थाना और महिला थाना पुलिस ने तुरंत पीड़िता को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पुलिस ने पीड़िता और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KAVARDHANEWS CHILFITHANANEWS KAVARDHACHILFITHANANEWS CHHATHIKARYKARMSELAUTRAHIYUVTISESAMUHIKDUSKARMNEWS SAMUHIKDUSKARMNEWS DOYUVAKGIRAFTAARNEWS PARICHITYUVKONEYUVTISEKIYASAMUHIKDUSKARMNEWS ADIVASHIYOUVTISESAMUHIKDUSKARMNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER