बच्चे को लेकर हुए विवाद में बेबीलॉन होटल संचालक ने ससुर पर दर्ज कराई शिकायत



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के चर्चित बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के बीच होटल के ऑफिस में हुई इस घटना के बाद दोनों पक्ष तेलीबांधा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला अब पुलिस जांच में है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बलदेव खनूजा वीआईपी रोड स्थित खनूजा हाउस में रहते हैं और बेबीलॉन होटल का संचालन करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनका 8 साल का बेटा उनके साथ रहता है। 15 मई 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी तरनप्रीत खनूजा, ससुर अमरजीत सिंह होरा और सास देवेंद्र होरा होटल बेबीलॉन के ऑफिस पहुंचे थे। वे बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे।

बलदेव खनूजा के मुताबिक, बच्चे ने मां और ननिहाल पक्ष के साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने ससुराल पक्ष से कहा कि बच्चे की इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती न करें। इसी बात को लेकर ऑफिस में विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान अमरजीत सिंह होरा ने गाली-गलौज करते हुए बलदेव खनूजा के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुर ने हाथ में पहने कड़े से हमला किया, जिससे उनके कंधे और सीने में चोट आई। घटना के दौरान ऑफिस में मौजूद जसप्रीत सिंह खनूजा, अनिल दुबे और गुरूचरण सिंह होरा ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना के बाद बलदेव खनूजा तेलीबांधा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वहीं, उनके ससुर अमरजीत सिंह होरा ने भी दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है। तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS TELIBANDHNEWS RAIPURTELIBANDHATHANANEWS BACCHEKOLEKARHUYEVIVADMEBABYLONHOTELSANCHALANESASURALPARDARJKARAISHIKAYATNEWS बेबीलोन्हटेलसंचलकन्स

You might also like!


RAIPUR WEATHER